भिलाई|छत्तीसगढ़ के जूनियर कराते खिलाडिय़ों ने इंडियन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में चार गोल्ड और दो सिल्वर मेडल पर जीत हासिल की। कराते फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से मध्यप्रदेश में आयोजित जूनियर कैटेगरी टूर्नामेंट में 500 से अधिक खिलाड़ियों के बीच मुकाबले खेले गए। 48 किग्रा में वजन वर्ग में राजेंद्र यादव, 65 किग्रा में अनिमेश तिवारी और 78 किग्रा में अमन सोनी ने गोल्ड जीता। गर्ल्स कैटेगरी के 38 किग्रा वजन वर्ग में नम्रता साहू ने गोल्ड हासिल किया। 45 किग्रा वर्ग में आकृति व अंजली ने सिल्वर जीता।