भिलाई|संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित आकार शिविर में पार्टिसिपेंट्स को बोनसाई की बेसिक जानकारी मिली। ट्रेनर अनिल वर्मा ने विपिंग स्टाइल, लैंडस्केप, ग्रुप, फॉरेस्ट, सुई सेकी, मामे, ट्विन ट्रंक सहित कई स्टाइल में बोनसाई डेवलप करने की ट्रेनिंग दी। उन्होंने बताया कि महज 2 से 6 इंच स्पेस में बोनसाई को आसान तरीके से उगाया जा सकता है। बोनसाई को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसका बेस और पॉट का सलेक्शन अच्छा होना चाहिए।