भिलाई|तीन दिवसीय राष्ट्रीय योग महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कल्चरल प्रोग्राम में स्पेशल बच्चों ने सदाबहार गानों की प्रस्तुति दी। वहीं, डांस स्टार 9 साल की शगुन ने योग डांस परफॉर्मेंस दी। पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने योगासन में शिव तांडव और उनके रौद्र रूप को दिखाया। इस मौके पर योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी की फील्ड में बेस्ट वर्क करने वालों को सम्मानित किया गया।