भिलाई|भिलाई-3 चरोदा निगम की मेयर चंद्रकांता मांडले बुधवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगी। उनके साथ एमआईसी मेंबर भी मौजूद रहेंगे। इस बुधवार को पीडब्ल्यूडी से संबंधित विषयों पर जनता से चर्चा भी करेंगी।
सुबह 11 बजे निगम कार्यालय में मेयर व एमआईसी मेंबर जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनेंगे। इसके अलावा अधिकारी जनता दरबार के कार्यक्रम में निगम की तरफ से जनता के हित में कराई जा रही सभी कार्यक्रमों के तहत केंद्र और राज्य सरकार को योजनाओं की जानकारी भी देंगे। महापौर एवं महापौर परिषद ने सड़क, नाली, आवास एवं भवनों के समस्या से सुझाव व निराकरण संबंधित के लिए आमजनता को आमंत्रित किया है। संयोजक लोककर्म प्रभारी किशोर हैं।