सड़क हादसे में हाथ कटने की वजह जिला अस्पताल के लावारिश वार्ड में भर्ती रवि बारी को रविवार को अस्पताल प्रशासन ने बेड शीट उपलब्ध करा दी। ब्लड चढ़ाने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टर उसका कूल्हा बैठाने की कोशिश किए, लेकिन ठीक नहीं कर पाए।
बता दें कि रविवार को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर बताया था कि रवि के पास 10 रुपए नहीं होने से बेडशीट नहीं दिया गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन जागा और अन्य सामाजिक संगठन हाल जानने पहुंचे। तत्काल रवि को बेड शीट दी गई। उसके कटे हाथ की मलहम-पट्टी भी की गई।
प्रबंधन और समाजिक संगठन ने लावारिश वार्ड पहुंचकर रवि का हाल जाना।
रवि ने कहा- अब कोई दिक्कत नहीं, मिल रहा पानी
सिविल सर्जन डॉ के के जैन की माने तो अस्पताल की ओर से रवि का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बीस दिनों में उसे दो यूनिट ब्लड चढ़ाने के साथ ही उसका सरका कूल्हा बैठाने की कई बार कोशिश की गई है। मोमेंट हो जाने के कारण कूल्हा बैठ नहीं पा रहा है। रवि ने बताया कि अब उसे कोई दिक्कत नहीं है।