सीबीएसई स्कूलों में अब पढ़ाया जाएगा हैरिटेज
भिलाई|सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) से संबद्धता प्राप्त स्कूलों में स्टूडेंट्स को हेरिटेज और उसके विभिन्न आयामों के बारे में पढ़ाया जाएगा।
सीबीएसई ने नए सत्र से हेरिटेज एजुकेशन स्टूडेंट्स को देने की पहल की है। वे अपने देश की विरासत के बारे में जान पाएंगे, बल्कि दूसरे लोगों को हेरिटेज के संरक्षण के विकल्प सुझा पाएंगे। शुरू करने का उद्देश्य स्टूडेंट्स में कल्चरल, नेचुरल और डिजिटल हेरिटेज के प्रति अवेयरनेस करना है।