तकनीकी आर्थिक सूचकांकों में निरंतर सुधार की जरूरत को पूरा करें: सीईओ
भिलाई|इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ मेटल्स, भिलाई चैप्टर बीएसपी के मानव संसाधन विकास केंद्र सभागार में तकनीकी व्याख्यान हुआ। मुख्य अतिथि सीईओ एम रवि ने नॉन डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग एवं संयंत्र के स्टीम पाइप लाइन नेटवर्क में सुधार कार्य विषयों पर नवीनतम एवं सूचना परक व्याख्यान आयोजित करने के लिए आईआईएम, भिलाई चैप्टर के प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने इस प्रकार के ज्ञानवर्धक और इस्पात उत्पादन के क्षेत्र में हो रहे नवाचार से संबंधित विषयों पर आधारित तकनीकी व्याख्यानों की इस कड़ी को भविष्य में भी जारी रखने, एक दूसरे के अनुभवों का लाभ कम्पनी के हित में उठाने तथा संयंत्र के तकनीकी आर्थिक सूचकांकों में निरंतर सुधार करने का आह्वान किया। संयंत्र के स्टीम पाइप लाइन नेटवर्क में सुधार कार्य विषय पर उप महाप्रबंधक देबाशीष सेन के नेतृत्व में प्रस्तुतिकरण दिया गया। टीम में उप प्रबंधक एस देशपांडे सहित अन्य शामिल थे।