पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • ट्रेड अप्रेंटिसशिप ज्वाइनिंग विवाद को सुझलाने प्रबंधन ने मांगा है और समय

ट्रेड अप्रेंटिसशिप ज्वाइनिंग विवाद को सुझलाने प्रबंधन ने मांगा है और समय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|ट्रेड अप्रेंटिसशिप ज्वाइनिंग विवाद को सुलझाने प्रबंधन ने कुछ और समय मांगा। कुछ चयनित युवकों को बिना ज्वाइनिंग लौटाए जाने की जानकारी मिलने पर जीएम पर्सनल से मिलने पहुंचे सीटू का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा था। सीटू ने चयनित युवकों का पक्ष रखते हुए कहा कि जिन बच्चों को ईमेल भेजा गया है या जिनका नाम जारी की गई चयनित सूची में पहले से था उन सभी युवकों को बीएसपी में ट्रेड अप्रेंटिसशिप करने की सुविधा उपलब्ध अवश्य होनी चाहिए। क्योंकि इसमें से कई युवकों ने दूसरी कंपनियां जैसे बीएसएनएल, रेलवे, एनटीपीसी को छोड़कर बीएसपी के अप्रेंटिसशिप के लिए चुना, ज्वाइनिंग नहीं कराने पर उन्हें दोहरा नुकसान हो जाएगा। इसलिए पहले से जारी की गई चयनित सूची एवं जिनको ईमेल भेजा गया है, उन सभी युवकों को अपनी शिफ्ट में भर्ती दी जाए। जीएम प्रभारी प्रशासन एवं कार्मिक अनुराग नागर ने बच्चों के मामलों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी बच्चे के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, निराकरण अवश्य करेंगे। इसके लिए उन्होंने दो-तीन दिन की और मोहलत मांगी है ताकि उच्च प्रबंधन के साथ बैठकर मामले को सुलझाया जा सके।

खबरें और भी हैं...