पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ठेका श्रमिकों का वेतन 7 रुपए बढ़ा, 1 अप्रैल से लागू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीटू के प्रतिनिधि मंडल को ठेका प्रकोष्ठ के सहायक प्रबंधक ने जानकारी दी।

सिटी रिपोर्टर | भिलाई

बीएसपी में कार्यरत ठेका श्रमिकों और सुरक्षा गार्ड के लिए एक अप्रैल से नया न्यूनतम मजदूरी दर लागू कर दिया गया है। इसके लिए बीएसपी प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिया है। ठेका श्रमिकों के वेतन में प्रतिदिन सात रुपए की वृद्धि की गई है।

वहीं ईडीएलआई, पीएफ और ईएसआई की कटौती का चालान पेश करने पर ही ठेकेदारों का बिल क्लियर करने का भी प्रबंधन ने एक और आदेश जारी किया है। बीएसपी कार्यरत सभी ठेकेदार एवं संविदा प्रचालन अधिकारी को 10 अप्रैल को सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) एमवीवी प्रसाद ने आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक न्यूनतम मजदूरी की दर से ही भविष्य निधि, ईएसआई, ईडीएलआई में राशि जमा की जाएगी। जिसका चालान ठेका प्रकोष्ठ विभाग को मई से अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। सीटू के ठेका यूनियन के योगेश सोनी ने कहा कि बीएसपी में कार्य कर रहे 25 हजार ठेका श्रमिकों को यह न्यूनतम मजदूरी नही मिलती। कई मजदूरों को तो आधी राशि भी नहीं मिलती है।

शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेता है प्रबंधन

यूनियन द्वारा प्रबंधन के संज्ञान में लाने के बावजूद प्रबंधन इसे गंभीरता से नहीं लेता, जिसका फायदा यह ठेकेदार उठाते हैं। यूनियन के कमलेश चोपड़ा बताया कि बहुत से विभागों में श्रमिकों को 15 से 20 दिन ही काम दिया जा रहा है, बाकी दिन बैठा दिया जा रहा।

सुरक्षा ट्रेंनिग के दौरान श्रमिकों से मिले चाय नाश्ता

सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा के नेतृत्व में टीम ने सहायक महाप्रबंधक सूरज सोनी से मिलकर गेट पास जारी होने के पूर्व ठेका श्रमिक को दो दिन की ट्रेंनिग के दौरान चाय नाश्ता भी देने की मांग की।

नया पारिश्रमिक दर

वर्ग दर

अकुशल 332

अर्धकुशल 357

कुशल 387

अति कुशल 417

नोट : एडब्ल्यूए 88.46 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से वेतन के साथ देय होगा।

खबरें और भी हैं...