सीए फाइनल में पहली बार ओपन बुक सिस्टम
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा नया सिलेबस लागू कर दिया गया है। इस नए सिलेबस के आधार पर सीए फाइनल न्यू सिलेबस के स्टूडेंट्स के एग्जाम पेपर में भी कुछ बदलाव किया गया है।
पहली बार आईसीएआई ओपन बुक सिस्टम मई में होने जा रहे एग्जाम में शामिल कर रहा है। इसमें स्टूडेंट्स द्वारा अनिवार्य विषयों के अलावा स्पेशलाइजेशन के लिए छह में से एक इलेक्टिव विषय को चुना जाता है। इसी इलेक्टिव सब्जेक्ट में ओपन बुक पेपर होगा, जिसमें स्टूडेंट्स अपने नोट्स, मॉड्यूल या बुक लेकर जा सकेंगे,पेपर सॉल्व कर सकेंगे। रिस्क मैनेजमेंट, फाइनेंशियल सिक्योरिटीज एंड केपिटल मार्केट, इंटरनेशनल टैक्सेशन, इकॉनोमिक लॉ, ग्लोबल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड के पर्चे दे सकेंगे।
इसलिए है यह पैटर्न
इस पैटर्न को इसलिए शामिल किया गया, ताकि सीए बनने जा रहा स्टूडेंट्स कॉम्पलेक्स लॉ और वर्किंग को समझ सकें। उनकी क्रिटिकल और एनालिटिकल थिंकिंग स्ट्राॅन्ग हो और वे अपने कार्य में दक्ष बनें। पहले साल ओपन बुक सिस्टम को थोड़ा आसान रखा जा सकता है, लेकिन आने वाले सालों में यह और कठिन होगा, ताकि स्पेशलाइजेशन वाले विषय में स्टूडेंट्स की गहरी जानकारी हो।
सॉल्व करना कठिन होगा
यह सिस्टम और कठिन होगा, क्योंकि पेपर में सवाल केस स्टडी के रूप में आएंगे। यानी क्रिटिकल थिंकिंग एप्लाई करना होगी, ठीक वैसे ही जैसे क्लाइंट से बात करके केस को स्टडी करते हैं। अपनी नॉलेज और बुक्स रिफर करके सॉल्यूशन निकालते हैं। स्टूडेंट्स को अगले महीने होने जा रहे इस पेपर को गहनता के साथ पढ़ना चाहिए।