पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • साहब गए छुट्‌टी पर, क्लर्कों ने खाली छोड़ दिए काउंटर और दफ्तर

साहब गए छुट्‌टी पर, क्लर्कों ने खाली छोड़ दिए काउंटर और दफ्तर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के दफ्तर में इन दिनों भारी भर्रा शाही चल रही है। अफसर के छुट्टी पर जाते ही क्लर्कों और छोटे अधिकारियों ने काउंटर और अपने दफ्तर ही खाली छोड़ दिए। इसकी वजह से यहां नया लाइसेंस बनवाने के लिए, लाइसेंस का नवीनीकरण करवाने वाले, वाहनों का आरसी बुक बनवाने के लिए आने वालों की परेशानी बढ़ गई है। क्लर्कों की इस मनमानी की वजह से यहां हर दिन आने वाले सैकड़ों लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।

परमिट साखा के द्वार खुले पर न तो क्लर्क ही बैठा और नही कोई अधिकारी यहां पर आया। लोगो को मिली मायूसी।

लाइट मोटर व्हीकल साखा का काउंटर दोपहर बाद भी नहीं खुला। इसकी वजह से यहां आने वाले लोगों को निराश ही लौटना पड़ा। क्लर्कों के नहीं होने पर लोग आकर लौटते रहे।

दुपहिया वाहन शाखा का भी बुरा हार हाल रहा। यहां भी ताला खुला लेकिन कोई नहीं आया।

दोपहर 12.30 बजे से ही दफ्तर बंद कर दिया गया

दफ्तर सुबह 10.30 बजे खुलता है, लेकिन आज मुख्यालय खुला लेकिन काउंटर और अन्य विभागों के दफ्तरों के दरवाजों में लगे ताले भी खोले गए, लेकिन वहां बैठने वाला कोई नहीं थी। दोपहर 12.30 तक चाहे दोपहिया विभाग हो या फिर लाइसेंस नवीनीकरण काउंटर या फिर परमिट शाखा, सभी बंद रहे। वहां पर कोई नहीं बैठा था। क्लर्कों या फिर छोटे अफसरों को नहीं देखकर लोग मायूस होकर लौटते रहे। उनके मन में मलाल रहा।

खबरें और भी हैं...