पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • अनाचार पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, कड़े कानून की मांग

अनाचार पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, कड़े कानून की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैशाली नगर विधानसभा के वृंदानगर वार्ड की महिलाओं ने परिवार सहित राष्ट्रध्वज हाथों में लिए पैदल मार्च किया। वे 18 नंबर रोड से चौक पर पहुंची, जहां कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ हुए गैंग रेप, बिहार के सासाराम में 6 साल की मासूम, गुजरात में 10 साल के मासूम सहित उन्नाव में हुए रेप कांड के खिलाफ कैंडल जलाकर मृत बच्चियों को श्रद्धांजलि दी। बच्चियों के साथ हुए घटना पर रोष प्रकट किया।

इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित जैन ने कहा की बालिकाओं के साथ ऐसा दुष्कृत्य करने वाले लोगों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि बाकी सभी बुरी नजर रखने वालों को सबक मिल सके। ऐसी घटनाएं मानवता को शर्मसार कर रही है। ऐसा ही हाल रहा तो बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। वार्ड की महिलाओं ने कहा कि आज देश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। ऐसी घटनाओं पर जल्द ही अंकुश लगे और दोषियों पर कार्रवाई हो। कार्यक्रम में कुणाल पटनायक, जय शर्मा, गौतम राव, सोनू राव, पीयूष यादव सहित बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं व युवा मौजूद रहे।

प्रदर्शन

कठुआ कांड सहित देश में लगातार हो रहे अनाचार की घटनाओं के विरोध में वृंदानगर और टाउनशिप एरिया में निकाली रैली

वृंदानगर में महिलाअों व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।

डी मार्केट से ग्लोब चौक तक निकाली मौन रैली

अजंता फाउंडेशन, सद्भावना मंच और सत संकल्प समिति संयुक्त रैली निकाली।

भिलाई|अजंता फाउंडेशन, सद्भावना मंच और सत संकल्प समिति ने संयुक्त रूप से मौन रैली निकालकर बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म का विरोध जताया। उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। रैली सेक्टर-6 डी मार्केट से शुरू होकर ग्लोब चौक में समाप्त हुई। जहां पर महिलाओं ने सरकार से बेटियों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की। फरीदा बेगम, कल्पना राव, नीलम अरोरा, आयुष जैन, पूर्णा राव आदि मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...