पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेक्टर-9 के ब्लड बैंक के खिलाफ हो रही साजिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू का मानना है कि सेक्टर-9 अस्पताल के ब्लड बैंक को लेकर साजिश की जा रही है। मामला अस्पताल के साख से जुड़ा है। सीटू के विनोद राजपूत ने कहा की सेल के सभी अस्पतालों में सबसे बेहतर एवं आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित सेक्टर 9 के ब्लड बैंक पर आरोप लगाने का मतलब जाने अनजाने किसी साजिश का हिस्सा बनकर अस्पताल को नुकसान पहुंचाने के सिवाय कुछ भी नहीं है। पूरन वर्मा व डीवीएस रेड्डी के नेतृत्व में सीएमओ से भी मुलाकात की गई।

खबरें और भी हैं...