पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • बीएसपी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग देने प्रबंधन से मांगा जाएगा बजट: डीजीएम

बीएसपी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग देने प्रबंधन से मांगा जाएगा बजट: डीजीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग देने वाले शिक्षक कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के पढ़ाने वाले होंगे। इनमें बीएसपी के नियमित शिक्षकों के साथ ही ओटीडीपी शिक्षक भी होंगे। ट्रेनिंग का मकसद बदलते पाठ्यक्रम के हिसाब से उन्हें तैयार करना है। ताकि विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से पढ़ा सके।

भिलाई श्रमिक सभा (एचएमएस) के इस सुझाव पर सहमति जताते हुए डीजीएम इंचार्ज टाउनशिप एके पती ने यूनियन के प्रतिनिधि मंडल को आश्वास्त किया कि इसके लिए उच्च प्रबंधन से बजट की मांग की जाएगी एवं जल्द से जल्द ट्रेनिंग कराने की व्यवस्था की जाएगी इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। इसके अलावा डीजीएम इंचार्ज ने यूनियन के उस मांग पर भी अगले सत्र चर्चा करने सुधार करने की बात कही जिसमें यूनियन द्वारा सुझाव रखा गया कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 10 में कक्षा 9 के में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाती है। जिन कर्मचारियों के बच्चे बीएसपी स्कूल में कक्षा आठ में नहीं पढ़ रहे होते हैं। उन्हें इस प्रवेश परीक्षा में नॉन बीएसपी घोषित किया जाता है। जब मिडिल स्कूल हर सेक्टरों में बंद किए जा रहे हैं, तब तब इन्हें भी बीएसपी माना जाना चाहिए। साथ ही प्रवेश परीक्षा में मिले अंक के आधार पर ही होना चाहिए तथा सभी कर्मचारियों के लिए एक समान नियम बनाया जाना चाहिए। बैठक में यूनियन की ओर से प्रेम सिंह चंदेल, प्रमोद कुमार मिश्र, हरिराम यादव, एसएम वजी अहमद, दीपक मुदलियार, लखविंदर सिंह, एवं निर्मल मिश्रा, डीजीएम मोहन देशपांडे, शिक्षा प्रभारी वैशाली सुपे के साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बारिश पूर्व बन जाएगी रोलिंग मिल गेट तक सड़क

प्रतिनिधि मंडल ने खुर्सीपार रेलवे क्रॉसिंग से रोलिंग मिल गेट तक के जर्जर मार्ग को बनाने की मांग की। जिस पर प्रबंधन द्वारा तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बताया कि बरसात के पूर्व इस मार्ग को बना दिया जाएगा। डीपीएस मरोदा के समीप तिराहे के सर्कल को बड़ा करने एवं व्यवस्थित करने की मांग पर प्रबंधन ने कहा कि इस मार्ग में डिवाइडर लगाने से समस्या दूर हो सकती है। पीने के पानी की पाइप लाइन आवास के सामने से परिवर्तित किए जाने की मांग पर पर प्रबंधन ने माना कि यह व्यवस्था होनी चाहिए। पहले सेक्टर 2 एवं सेक्टर 4 में सुधार किया जा रहा है।

आवासों को आवंटन सूची से करे बाहर: प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि 6 जुलाई 2009 को 20 प्रकार के आवासों को लाइसेंस में दिए जाने का परिपत्र जारी किया गया था। इन आवासों को बीएसपी कर्मियों को जारी किए जाने वाली आवंटन सूची से बाहर किया जाना चाहिए।

अफसरों के मकान भी ले सकेंगे कर्मचारी

यूनियन ने मांग की कि सेक्टर 9, हॉस्पिटल सेक्टर, सेक्टर 8 में खाली पड़े आवासों को कर्मचारियों को दिया जाना चाहिए। इस पर प्रबंधन ने कहा कि जल्द ही इन आवासों को सभी कर्मचारियों को आवंटित करने के लिए सूची में डाला जाएगा, जिसे कोई भी कर्मचारी आवेदन कर सकता है। जिसमें सी-3 टाइप तथा 2 एस ए टाइप के आवास भी सम्मिलित होंगे। प्रबंधन का कहना है कि आवास खाली नहीं किया जा रहा।

खबरें और भी हैं...