4 बार खराब हुआ मोबाइल नया सेट नहीं दिया, फोरम ने कहा-नया मोबाइल दें
दुर्ग|जुनवानी रोड भिलाई निवासी जय प्रकाश सिन्हा ने सोनी कंपनी का मोबाइल खरीदा। यह मोबाइल हैंग होने लगा, बैटरी अचानक उतरने लगी। यहां तक मोबाइल गर्म होने लगा। लगातार 4 बार कंपनी के सर्विस सेंटर से इसका रिपेयरिंग कराया गया। बावजूद मोबाइल की खराबी दूर नहीं हुई। न ही नया सेट दिया गया। इस पर जय प्रकाश ने फोरम में वाद दायर किया। जहां सुनवाई के बाद अध्यक्ष मैत्रीय माथुर ने नया मोबाइल सेट देने व कीमत का निर्धारित तिथि से ब्याज देने का आदेश जारी किया।
मामले में फोरम ने 25 हजार रुपए की मानसिक क्षतिपूर्ति व 5 हजार रुपए का वाद व्यय भी मंजूर किया। जय प्रकाश ने यह मोबाइल 31 अगस्त 2015 को खरीदा था। 28 सितंबर से खराबी आ रही थी।