शंकराचार्य भिलाई कैंपस में अभूतपूर्व प्लेसमेंट्स
शंकराचार्य भिलाई कैंपस में अभूतपूर्व प्लेसमेंट्स
भिलाई|श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस भिलाई में इस वर्ष प्लेसमेंट्स की धूम रही। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट्स डिपार्टमेंट की कॉर्पोरेट रिलेशन ऑफिसर डॉ मोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि इस साल अभी तक विभिन्न वर्गों जिनमें सॉफ्टवेयर, कोर, फार्मा,एम.बी.ए प्रमुख हैं, की 73 कम्पनीज ने प्लेसमेंट्स एक्टिविटीज में हिस्सा लिया है। पिछले वर्षों की अपेक्षा 50 प्रतिशत नयी कम्पनीज शामिल है। प्लेसमेंट एक्टिविटी में शामिल अधिकांश छात्रों का चयन हो चुका है, इसके अलावा जल्द ही जॉब फेयर का आयोजन किया जायेगा जिसका लाभ अचयनित छात्र उठा पाएंगे। प्रमुख कंपनियों में बायज़ूस और एचएसबीसी ने छात्रों को क्रमशः 10 लाख एवं 75 लाख के पैकेज ऑफर किए। इसके अतिरिक्त सॉफ्टवेयर सेक्टर की जानी मानी कंपनियों टीसीएस,कैप जेमिनी, हेक्सावेयर, ईपाम सिस्टम्स, इंडस वैली पार्टनर, डायरेक्ट इंटरनेट सोल्यूशंस ने 3.5 लाख से 6 लाख तक के पैकेज में छात्रों को चयनित किया। यही नहीं फार्मेसी और एमबीए सेक्टर के लिए नेस्ले इंडिया, एलेम्बिक फार्मा, एच.डी.एफसी, ओयो रूम्स, जेडएस एसोसिएशन ने 3.5 से 8 लाख तक के पैकेज ऑफर किए। श्री गंगाजली एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन आईपी मिश्रा, प्रेसिडेंट जया मिश्रा, डायरेक्टर डॉ. पीबी देशमुख ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट्स टीम के प्रयासों कि सराहना की।
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर एटी ज्वेलर्स में
हर खरीदी पर पाएं सोने के सिक्के
दुर्ग|छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित एवं विश्वसनीय एटी ज्वेलर्स अपने वैवाहिक गहनों के लिए के लिए जाने जाते है। जहां पर 100 प्रतिशत हॉलमार्क गोल्ड आभूषण के साथ साथ 100 प्रतिशत सर्टिफाइड डायमंड ज्वेलरी की पेशकस मुख्य तौर पर उपलब्ध है। नारी के लिए सौंदर्य का अाईना होती है,नया आभूषण। ऐसे कलेक्शन की विस्तृत रेंज के लिए दुर्ग के मशहूर एवं विश्वसनीय प्रतिष्ठान एटी ज्वेलर्स सभी ग्राहकों की पसंदीदा विकल्प के रूप में जाने जाते है। इसकी सौगात त्यौहारों के अवसर पर दिखाई देता है। वैसे ही गंज पारा,दुर्ग स्थित एटी ज्वेलर्स में 91.6 शुद्धता की भरमार गोल्ड ज्वेलरी के साथ आईजीआई द्वार सर्टिफाइड डायमंड ज्वेलरी सलेक्शन है। एटी ज्वेलर्स में एंटिक गोल्ड आभूषणों के नवीनतम कलेक्शन मौजूद है। इसके साथ साथ सोने की पोल्की,कुंदन, माणिक,स्वर्ण के हॉलमार्क आभूषण, डायमंड ज्वेलरी के कलेक्शन मौजूद है। डायमंड में अंगूठी, टप्स, मंगलसूत्र, नेकलेस, चुडियां विशेष तौर पर ज्वेलरी शोरूम की पहचान है। अक्षय तृतीया पर ग्राहकों का ढ़ेर सारा प्रतिसाद मिल रहा है। अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के हर खरीदी पर पाएं सोने के सिक्के ऑफर को जबरदस्त रिस्पांस के चलते दिनों दिन खरीदी बढ़ रही है। ऑफर 18 अप्रैल तक है।
अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में अनमोल ज्वलर्स में
सौभाग्य की शुभ शुरूआत
दुर्ग|छत्तीसगढ़ के जाने माने एवं विश्वसनीय अनमोल ज्वेलर्स अपने वैवाहिक गहनों के लिए मशहूर है। 20वर्षों से सतत् आभूषण के क्षेत्र में अपनी पहचान को बरकरार रखते हुए दुर्ग में अपनी पहचान बनाए हुए है। किसी भी स्त्री के लिए आभूषण को पहनना पारंपरिक शोभा को बढ़ाने जैसा है। ऐसे में नायाब कलेक्शन की विस्तृत रेंज के लिए दुर्ग के मशहूर एवं विश्वसनीय प्रतिष्ठान अनमोल ज्वेलर्स है। इसका आंकलन अनमोल ज्वेलर्स के यहां वैवाहिक खरीदी के लिए हर सीजन में उमड़ी भीड़ से होती है। वैसे ही सराफा बाजार जवाहर चौक स्थित अनमोल ज्वेलर्स के यहां 91.6 शुद्धता की भरमार गोल्ड ज्वेलरी के साथ आईजीआई द्वारा सर्टिफाइड डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन है। अनमोल ज्वेलर्स शोरूम में एंटिक गोल्ड आभूषणों के नवीनतम कलेक्शन मौजूद है। इसके साथ सोने की पोलकी, कुंदन,माणिक, मोती, स्वर्ण को आभूषण मौजूद है। डायमंड में अंगूठी, टप्स, मंगलसूत्र,नेकलेस, चूड़िया के साथ साथ विशेष तौर पर 100 प्रतिशत शुद्घ चांदी के बर्तन हमारे यहां उपलब्ध है। मुख्यतौर पर ज्वेलरी शोरूम की पहचान है।
ग्राहकों तक सस्ती दर पर शक्कर पहुंचाना
एकमात्र उद्देश्य : राकेश मेहता
दुर्ग|बुधवार को मेहता शुगर्स का शुभारंभ किया गया। संचालक राकेश मेहता एवं कुशल मेहता ने बताया कि पिछले 15 सालों से जयलक्ष्मी केंवासर्स की हैसियत से शक्कर वितरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, अब खुद का कारोबार शुरू किया है। इसके पीछे एक मात्र उद्देश्य ग्राहकों तक सस्ती दरों पर शक्कर उपलब्ध कराना तथा उनके जीवन में मिठास घोलना है। बताया कि महाराष्ट्र के लातूर, नांदेड, सोलापुर व कोल्हापुर क्षेत्र से शक्कर की आवक की जाती है। बुधवार को पहले दिन 300 क्विंटल शक्कर की बिक्री हुई। मेहता का कहना है कि शक्कर के रेट में होने वाले उतार-चढ़ाव का ग्राहकों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उद्घाटन अवसर पर संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, दुर्ग विधायक अरुण वोरा, भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा मौजूद थे। अचलदास जी पारख, निर्मल बाफना, टीकम छाजेड़, नवीन संचेती, निर्मल मेहता, मनीष मेहता, प्रकाश मेहता, नीलेश गंगवाल, व्यापारियों में मुस्कान ट्रेडर्स, चांदमल जैन स्टोर्स गोयल ट्रेडर्स के संचालक मौजूद थे।