पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • आदिनाथ भगवान के स्मरण में जैन महिलाओं ने बांटा गन्ना रस

आदिनाथ भगवान के स्मरण में जैन महिलाओं ने बांटा गन्ना रस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केपीएस चौक पर पार्श्व महिला मंडल की सदस्यों ने स्टाल लगाया।

भिलाई|जैन पार्श्व महिला मंडल ने नेहरू नगर अक्षय तृतीया पर केपीएस चौक पर स्टाल लगाकर गन्ना रस पिलाया। मंडल की अध्यक्ष सिम्मी छाजेड़, मधु जैन, सुनीता जैन, धर्मिश्ता सुराना ने बताया कि इस दिन जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान ने एक वर्ष की तपस्या पूरी करने के बाद इक्षु रस से परायण किया था। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान ने सत्य व अहिंसा का प्रचार करने व कर्म बंधन तोड़ने पारिवारिक सुखों का त्याग कर जैन वैराग्य अंगीकार किया था। आदिनाथ भगवान के हस्तिनापुर गजपुर पहुंचने पर भक्तों ने उन्हें गन्ना रस दिया, इसे ही इशु रस कहते हैं। इस अवसर पर पूनम जैन, राजकुमारी जैन, पुष्पा बाफना सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। इसी तरह सेक्टर-6 त्रिवेणी जैन तीर्थ में भी गन्ना रस का वितरण किया गया। समाज के लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...