पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज ने की पूजा, हवन के बाद प्रसाद भी बांटा

भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज ने की पूजा, हवन के बाद प्रसाद भी बांटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभी प्रांत के ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर छग सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले भगवान परशुराम का अवतरण दिवस धर्म शक्ति के रूप में मनाया। सेक्टर-6 जगन्नाथ मंदिर में भगवान परशुराम की पूजा के साथ हवन किया गया। मुख्य यजमान अरुण पंडा व ज्योतिर्मयी पंडा थे। पं. तुषार महापात्रा ने मंत्रोच्चार के साथ भक्तों को पूजा करवाई।

इसके बाद बेरोजगार चौक में प्रसाद बांटा गया, जिसे हजारों भक्तों व राहगीरों ने ग्रहण किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने भी भगवान परशुराम की पूजा कर प्रसादी ली। इस धर्म शक्ति पर्व में सभी वर्गों, जाति और समुदाय के लोग शामिल हुए। पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, एल्डरमैन शंकर लाल देवांगन, मनोज तिवारी, टीआर कन्नौजे ने भी पूजा की। सर्व ब्राह्मण समाज भिलाई के अध्यक्ष डॉ. रतन तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शुक्ला, महासचिव नरेश चौरे, दीपक मिश्रा, शशिकांत तिवारी ने विभिन्न प्रांतों के उपस्थित विप्रजनों का अभिवादन करते हुए प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में शर्बत और चना, लड्डू का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर प्रभुनाथ मिश्रा, शारदा चरण पांडेय, आशीष मिश्रा, प्रभारानी शुक्ला, संजय बाजपेयी, अरुण कात्यायनी, दीपक पांडेय, एलएन विश्वा सहित अन्य उपस्थित थे।

सेक्टर-6 में सर्व ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर प्रकटोत्सव मनाया।

विप्रे सेवा संघ ने खिचड़ी भोग और शरबत बांटा

भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर विप्र सेवा संघ व सामान्य वर्ग न्याय मंच ने पूजा अर्चना कर पावर हाउस में माता राज राजेश्वरी मंदिर प्रांगण के पास खिचड़ी भोग, शरबत का वितरण किया। प्रसाद वितरण के बाद बिखरे हुए दोना व कचरा की सफाई भी युवाओं ने की। इस अवसर पर विक्की शर्मा, संजय सिंह राठौर, शशिकांत सिंह, मनीष श्रीवास्तव, मो. शरीफ खान, जय आर्यंस शर्मा, सन्नी जायसवाल, अज्जू अहमद चौहान आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...