चंद्रमणी बुद्ध विहार में बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों को अपनाने किया आह्वान
भिलाई|चंद्रमणी बुद्ध विहार समिति कैंप-1 में डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाज युवक-युवती, बालक-बालिकाओं सहित सदस्य उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत में संगीता पटेल ने कहा कि बाबा साहेब के गुणों को आत्मसात करें, तो हमारा व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन अवश्य सफल होगा।
समिति अध्यक्ष अनिता मेश्राम ने बाबा साहेब के बताए मार्ग में चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं ने डॉ. आंबेडकर की वीरता और सुझबूझ का बड़ी निपूणता के साथ बखान किया। जयंती समारोह की रैली में समिति द्वारा स्वल्पाहार व पानी का वितरण किया गया। यह जानकारी डॉ. आंबेडकर सामाजिक संयुक्त एकता मंच के सह संयोजक गौतम खोब्रागढ़े ने दी। इसी तरह बौद्ध समाज के अनुयायियों ने जगह-जगह बाबा साहेब की जयंती मनाई।