पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • पोलियाे अभियान में सेवा देने के लिए 56 नर्सिंग छात्राओं का हुआ सम्मान

पोलियाे अभियान में सेवा देने के लिए 56 नर्सिंग छात्राओं का हुआ सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|भिलाई के विभिन्न वार्डों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए पल्स पोलियो अभियान में नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने सहयोग किया। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। डॉ. अंबेडकर पार्क सेक्टर-1 में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनता कांग्रेस छग के दक्षिण भारतीय समाज विभाग प्रदेश अध्यक्ष के उमाशंकर राव और विशिष्ट अतिथि समाज सेवी वीरेंद्र यादव, वी प्रकाश राव थे। उमाशंकर ने उपस्थित छात्रों से कहा कि सेवा भाव के साथ किए जाने वाला कामों की हमेशा प्रशंसा होती है। डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि समारोह में 56 नर्सिंग छात्रों का सम्मान कर प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र देकर किया गया। संचालन वी कन्नाराव ने किया।

खबरें और भी हैं...