रेलवे स्टेशन पर जन समर्पण संस्था ने असहाय लोगों को कराया भोजन
भिलाई|जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा साल के प्रथम दिवस 1 जनवरी से प्रतिदिन रात्रि 8 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन व शहर के अन्य स्थानों में गरीब, असहाय लोगों को भोजन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार की रात स्व. भंवरीलाल शर्मा की स्मृति में गोपाल शर्मा गंजपारा के सहयोग से संस्था के सदस्यों ने रात्रि में लोगों को भोजन कराया गया।