सेक्टर-5 में मंत्री ने किया कर्मा मंच का उद्घाटन, सांस्कृतिक प्रस्तुति भी हुई
भिलाई|सेक्टर-5 भिलाई नगर में माता कर्मा मंच का उद्घाटन केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने किया। इस अवसर पर पार्षद शिब्बु व एमआईसी सदस्य नीरज पॉल उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा की पूजा से की गई। मंच के लोकार्पण अवसर पर मंत्री पांडेय ने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए माता कर्मा का आशीर्वाद और विचार जानना जरूरी है। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।