ब्लाक कांग्रेस के मनोज मिश्रा बनाए गए रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य
भिलाई|सुपेला कोसानाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनोज मिश्रा को सांसद ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा पर रेल मंत्रालय ने रेलवे सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। पूर्व विधायक भजनसिंह निरंकारी, विधायक अरूण वोरा, बीडी कुरैशी, प्रतिमा चंद्राकर, महापौर देवेंद्र यादव, हेमंत बंजारे, अध्यक्ष तुलसी साहू, मोहनलाल गुप्ता आदि ने मनोज की नियुक्ति से रेलवे से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की उम्मीद जताई।