व्यायाम शिक्षक प्रवीण का राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग के लिए हुआ चयन
श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई के व्यायाम प्रशिक्षक प्रवीण वर्मा का 26 मई को मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
वह कॉलेज में पढ़ने और पढ़ाने के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल और अन्य सामाजिक गतिविधियों में शामिल होते रहे हैं। 2018 में राज्य स्तरीय पुरुष एवं महिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी विजेता रहे हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक हुई 15 बार प्रतियोगिता में वह 13 बार विजयी रहे हैं। इससे पहले यूनाइटेड हेल्थ क्लब रायपुर में हुए 6वें राज्य स्तरीय स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2017 में विजयी रहे थे। महाराष्ट्र में हुई राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2014 में रजत पदक जीते हैं। थाइलैंड में हुई अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते थे। उनकी सफलता पर श्रीगंगाजली एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आईपी मिश्रा, अध्यक्ष जया मिश्रा, अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे दुर्गा प्रसाद राव, प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है।