सात दिन में होगा फंड का फैसला, खेल संघों ने रखा 15 से 45 लाख का प्रस्ताव
भिलाई| खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उद्योगों की ओर से कई खेल संघों को हर साल लाखों रुपए की मदद दी जा रही है। फिर भी कई खेल संघ स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन नहीं करा रहे हैं। कई फंड की कमी बता रहे हैं। इसी संबंध में उद्योग विभाग, खेल विभाग और सात खेल संघ के पदाधिकारियों की बैठक मंत्रालय में खत्म हुई। खेल संघों ने विभाग को 15 से 45 लाख तक की मदद का प्रस्ताव रखा। जिसमे खेल विभाग सात दिन में फैसला करेगा। इसके बाद कई दूसरे खेलों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।