भिलाई| छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अंडर-16 की संभावित 30 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी थी। स्टेट टीम के लिए कैंप राजधानी रायपुर में सोमवार से शुरू होगा। संभावित 30 सदस्यीय टीम में सबसे ज्यादा बिलासपुर के खिलाड़ियों शामिल होंगे। बिलासपुर की टीम इस साल की इंटर डिस्ट्रिक्ट चैम्पियन रही। जिसके कारण बिलासपुर के सात खिलाड़ियों अंकित ध्रुव, दीपक सिंह, मयंक यादव, एन शिवा गणेश, प्रथम सिंह, उमंग गंधे और वासुदेव बरेठ को स्टेट कैंप के लिए मौका मिला था।