दुर्ग जिला बैडमिंटन संघ की ओर से वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इंडोर स्टेडियम में डबल्स के मुकाबले हुए।
35 से अधिक आयु वर्ग में साइमन विलियम और संतोष सोनी की जोड़ी ने रितेश अग्रवाल व प्रवीण की जोड़ी को 2-1 से पराजित कर खिताब जीता। साइमन व संताेष की जोड़ी ने पहला सेट 10-21 से गंवाने के बाद वापसी करते हुए दूसरे सेट में 22-20 और तीसरे सेट में 21-10 से जीत दर्ज की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीएसपी सीईओ एम रवि रहे। अध्यक्षता सीएसपी वीरेंद्र सतपथी ने की। इस अवसर पर बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष चिरंजीवी जैन, संजय मिश्रा, अतुल पर्वत, विनय, संघ की सचिव संगीता राजगोपालन और सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
अन्य मुकाबलों के विजेता: 45 से अधिक आयु वर्ग में डबल्स में शिव देवांगन व अशोक चंद्राकर की जोड़ी ने वी सुधीर व डी देवांगन की जोड़ी को 21-16 और 21-10 के सीधे सेट में मात दी। 55 से अधिक आयु वर्ग वेटरन डबल्स में साइमन व शिव देवांगन ने किशोर व एनएल चौधरी को 21-10 व 21-13 से पराजित किया।