पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टूडेंट्स ने बनाई मोम की ड्रेस व चेन वाली साड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पेस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड इनोवेशन (एसआईडीआई) की ओर से शंकर नगर कैंपस में आयोजित तीन दिवसीय इंटीरियर और फैशन एग्जीबिशन में स्टूडेंट्स ने क्रिएटिव और यूनीक कलेक्शन एक्जिबिट किए हैं। यहां पल्लू में चेन लगी मॉडर्न साड़ी और मोम से बनी ड्रेस सभी को अट्रेक्ट कर रही है।

स्टूडेंट महक हिरानी ने चेन वाली साड़ी प्रजेंट की है। उन्होंने बताया कि आज गर्ल्स को ट्रेडिशनल साड़ी कैरी करने में दिक्कत होती है। इसे देखते हुए इनोवेशन करते हुए ऐसी मॉडर्न साड़ी डिजाइन की, जिसके पल्लू में ब्लैक चेन है। इसे खोलकर या बंदकर पल्लू का साइज छोटा या बड़ा कर सकते हैं। ये पहनने में कंफर्टेबल है और मॉडर्न लुक देती है। महक ने समर को देखते हुए इसे ब्लैक एंड वाइट कलर में डिजाइन किया है। मॉडर्न ट्रेंड को देखते हुए इसमें लाइनर का इस्तेमाल किया गया है। इससे इसका आकर्षण बढ़ गया है। इसका आने वाले दिनों में लोग आसानी से उपयोग भी कर सकेंगे। इससे नए फैशन के तकनीक का भी उपयोग कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...