पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • योग डांस:15 फीट ऊंचा पिरामिड बनाया और फिर लहराया तिरंगा

योग डांस:15 फीट ऊंचा पिरामिड बनाया और फिर लहराया तिरंगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ योग आयोग और केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार की सुबह योग अभ्यास रखा गया। इसके बाद योग पर चर्चा करने के अलावा स्टूडेंट्स के लिए पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता रखी गई। शाम को कल्चरल इवेंट के तहत टेमरी से आए स्टूडेंट्स की टीम ने योग डांस परफॉर्म किया। स्टूडेंट्स ने देशभक्ति गीत पर कई आसन किए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने एक के ऊपर एक खड़े होकर लगभग 15 फीट ऊंचा पिरामिड बनाया और तिरंगा लहराकर देशभक्ति का जोश भरा। इस दौरान रिलायंस फाउंडेशन के संदीप सबरवाल, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के डॉ. अर्पित दुबे, राम अवतार शर्मा, विमल शर्मा, एनआईटी की डॉ. मंजू शुक्ला, देव नारायण शर्मा व अन्य ने योग के महत्व पर विचार रखे।

योग ही जीवन विषय पर बनाई पेंटिंग: प्रतिभागियों ने योग ही जीवन विषय पर योग के महत्व और आसनों को समझाती पेंटिंग उकेरी। वहीं, निबंध में मानव के स्वास्थ्य एवं राज्य के विकास में योग का महत्त्व विषय पर अपने विचार लिखे।

तीन दिन से चल रही है प्रतियोगिता : संस्था की ओर से यह स्पर्धा तीन दिन से चल रही है। इसमें देशभर के कलाकार शामिल हो रहे हैं। उन्होंने यहां पर योग आसन करने के तरीके और उससे होने वाले फायदों के बारे में दर्शकों को बताया। साथ ही योग आसन करने के आसान तरीके भी बताए, जिसका साधक घर में बैठकर उपयोग कर सकते हैं। योग आसनों से शरीर के स्वास्थय पर पड़ने वाले असर के बारे में भी बताया गया। इस तरह योग से हृदय रोग, मधुमेह, किडनी की बीमारी आदि से बचने के बारे में भी बताया गया। बच्चों ने खेल खेल में ही योग के कठिन आसन करके दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही देशभक्ति का भी संदेश दिया।

खबरें और भी हैं...