पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लो बर्थ वेट का खतरा टाल बचा ली मासूमों की जिंदगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल का नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई अपने उत्कृष्टता व अपने क्वालिटी ट्रीटमेंट के लिए विख्यात है। बीएसपी अस्पताल में नवजात शिशुओं की मृत्यु दर वर्ष 2017-18 में लगभग 10.7 प्रति हजार लाइव बर्थ थी। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह मृत्यु दर लगभग 26 प्रति हजार लाइव बर्थ है। इसी प्रकार बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल के नियोनेटल यूनिट के प्रयासों से अत्यधिक कम वजन वाले बच्चों का सर्वाइवल रेट 92 प्रतिशत से अधिक है।

बच्चों के बचने की उम्मीद छोड़ चुके थे: पिता

नवजात शिशुओं के पिता भिलाई-3 निवासी ट्रांसपोर्टर जवाहरलाल यादव ने बताया कि हमारे जुड़वां बच्चों की यह 8 माह की प्री मैच्योर्ड डिलेवरी थी। बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होने के साथ ही इनका वजन क्रमश: 1400 ग्राम व 1300 ग्राम था। हम बच्चों के बचने की उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन नियोनेटल की टीम ने मेरे बच्चों को नया जीवन दिया है।

खबरें और भी हैं...