पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, पहुंचा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|अपनी गर्लफ्रेंड को सिविक सेंटर क्षेत्र में किसी दूसरे लड़के के साथ घूमता देख बॉयफ्रेंड अंशुल मिश्रा को बहुत खल गया। इस पर अंशुल ने सरेआम उसके साथ हाथापाई कर दी। अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी लड़की ने परिजनों को दी। परिजनों की शिकायत पर अंशुल और उसके साथियों पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस ने कई दिनों तक कार्रवाई नहीं की। इस पर रविवार को लड़की के पिता ने एडीशन एसपी शशि मोहन सिंह के पास पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर एएसपी ने आरोपी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। इस भिलाई नगर पुलिस ने अंशुल को जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...