भिलाई| ग्रेड पे और स्टाफ बढ़ाने की मांग को लेकर नर्सों की अनिश्चतकालीन हड़ताल जारी है। अब सरकार और हड़ताली नर्सें आमने-सामने आ गए हैं। स्टाफ नर्सों पर जहां राज्य सरकार कार्रवाई करने की बात कह रही है, वहीं दूसरी तरफ नर्सें भी हड़ताल खत्म करने को तैयार नहीं है। ऐसे में अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। प्रदेशभर में करीब 3 हजार स्टाफ नर्सें हड़ताल कर रही हैं। इसमें दुर्ग जिले की भी दो सौ नर्सें शामिल हैं। प्रदर्शन कर रही स्टाफ नर्सों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी।