केनाल रोड में कब्जा करने वालों को 2 माह में बेदखल करेगा निगम
कोहका माइनर केनाल रोड में 400 लोगों का कब्जा आ रहा है। इसमें से 150 लोगों का कब्जा हटाने का काम निगम ने पूरा कर लिया है। अब भी 250 से अधिक अतिक्रमण है। जिन्हें अगले दो महीने में हटाने की बात निगम कर रहा है। निगम आयुक्त केएल चौहान ने शनिवार को ही केनाल रोड निर्माण का जायजा लिया। आयुक्त ने अफसरों से कहा कि, सड़क निर्माण में बाधा बन रहे भवन और बिजली के खंभों को हटाने में देरी न करे। निर्माण में समय-सीमा का विशेष ध्यान रखे। कोहका से डबरापारा तक नहर के ऊपर बनने वाले कैनाल रोड का मुआयना किया। आयुक्त ने नंदिनी रोड में हटाए गए तीन मंजिला भवन के आसपास का मौका मुआयना किया। इस दौरान आयुक्त चौहान के साथ जोन-4 के जोन आयुक्त संजय शर्मा, प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी अधिकारी एसपी साहू, जनसंपर्क विभाग के शरद दुबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कोहका माइनर केनाल रोड का निरीक्षा करते आयुक्त।
एक नजर प्रोजेक्ट पर...
दो फेस में बन रहा केनाल रोड, अभी चल रहा फेज-1
फेज-1: वार्ड 35 गॉर्डन ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाली रोड से प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई। जो पंजाबी मोहल्ला, दुर्गा मंदिर, वार्ड 35, वार्ड 34, मस्जिद रोड, वार्ड 31, अंडा चौक, वार्ड 29 से गुजर रही।
28.85 करोड़ रुपए खर्च होंगे नाले के ऊपर बनने वाली सड़क पर।
01 मीटर ट्यूबलर पोल डिवाइडर के लिए रहेगा। एलईडी भी लगेगी।
03 किमी तक पहले फेज़ में नाले के ऊपर बनेगी सड़क। काम जारी।
पोल हटाने बिजली कंपनी को चिट्ठी
केनाल रोड निर्माण में अभी स्ट्रीट पोल भी बाधा बन रहा है। इसे हटाने के लिए निगम ने बिजली कंपनी को कई बार चिट्ठी लिखी। लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई। आयुक्त ने एक बार फिर बिजली कंपनी को चिट्ठी लिखने के निर्देश दिए हैं। ताकि जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके।
14 मीटर की टू लेन सड़क होगी। एक लेन 7-7 मीटर की होगी।
148 प्रभावितों को पीएम आवास के तहत दिया जाएगा मकान।
फेज-2: नंदिनी रोड से अवंति बाई चौक तक केनाल के ऊपर सड़क बनेगी। शीतला कांप्लेक्स से शुरू होगी। जो 18 नंबर सड़क, रामनगर मुक्तिधाम, परदेशी चौक और राजेंद्र प्रसाद चौक।
02 मीटर में सड़क से अलग पाथवे होगा। जिस पर पैदल चल सकेंगे।