पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • आज के दौर में संविधान का ज्ञान है जरूरी,हमेशा आएगा काम: कलेक्टर

आज के दौर में संविधान का ज्ञान है जरूरी,हमेशा आएगा काम: कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्या छात्रावास परिसर दुर्ग में सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया। इस दौरान हॉस्टल स्टूडेंट्स द्वारा कई इवेंट्स आयोजित किए गए। इसमें रंगोली, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन छात्रावास में हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सास्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

कलेक्टर उमेश अग्रवाल भी बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों और पालकों को जानकारी दी कि 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से 12 ग्राम पंचायत में ये आयोजन होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि, आज के दौर में संविधान का ज्ञान जरूरी है। यह हमेशा काम आएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन थीं। विशिष्ट अतिथि भिलाई निगम के आयुक्त केएल चौहान, अपर कलेक्टर संजय अग्रवाल, श्रीकांत वर्मा और सहायक आयुक्त माया वारियर मौजूद रहे।

कलेक्टर ने छात्रा को किताब भेंट की।

कलेक्टर ने भेंट की आंबेडकर की किताब
कार्यक्रम में कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने हॉस्टल के सभी छात्र-छात्राओं को आंबेडकर की जीवनी की किताब भेंट की। कहा- सभी छात्र इसे अवश्य पढ़ें। बाबा साहेब आंबेडकर से आपको हमेशा सीखने को मिलेगा।

कार्यक्रम में छात्रों का सम्मान भी किया गया
कार्यक्रम में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के छात्र तरुण बंजारे का सम्मान किया गया। तरुण को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की एनसीसी परेड में छग का प्रतिनिधित्व करने सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...