पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • वार्ड 14 के चार जगहों पर 19.72 लाख रु. से निगम बनाएगा वॉलीबॉल बैडमिंटन कोर्ट

वार्ड 14 के चार जगहों पर 19.72 लाख रु. से निगम बनाएगा वॉलीबॉल-बैडमिंटन कोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड नं. 14 जवाहर नगर में खेल सुविधा को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम भिलाई वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट क निर्माण करेगा। इसके लिए राज्य शासन ने मंजूरी दे दी है। वार्ड पार्षद व निगम के नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन ने बताया कि, निर्माण के लिए निगम की ओर से टेंडर प्रोसेस शुरू हो गया है। जल्द ही काम शुरू होगा। 19.72 लाख रुपए से सुंदर नगर, बाबादीप सिंह नगर और सुंदर नगर में वॉलीबॉल कोर्ट और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण होगा। नेता प्रतिपक्ष रिकेश ने बताया कि, हरेक पर 4 लाख रुपए खर्च किया जा रहा है। निर्माण के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। वार्ड के रहवासी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...