पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • रिपेयरिंग के लिए दिए ट्रक को धक्का मारकर ले गए चोर, पुलिस जांच शुरू

रिपेयरिंग के लिए दिए ट्रक को धक्का मारकर ले गए चोर, पुलिस जांच शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|वैशाली नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में ट्रक चोरी का मामला दर्ज किया गया। सेक्टर-8 निवासी सितारा यादव प|ी रमेश यादव के ट्रक खराबी आ गई थी। इसके चलते उन्होंने रिपेयरिंग के लिए ट्रक पास के मैकेनिक को दिया था। जहां से खराब ट्रक चोरी हो गया। चौकी पुलिस ने बताया कि सितारा यादव के ट्रक (सीजी07 सी 2029) के गियर बॉक्स में खराबी गई थी। जिसके चलते उन्होंने शांति नगर स्थित शर्मा गैराज के पास काफी समय पहले ट्रक ठीक कराने के लिए छोड़ दिया था। शुक्रवार रात करीब 2 से 3 बजे के करीब अज्ञात लोग ट्रक को धक्के से चालू करके उड़ा ले गए। इस संबंंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...