पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जहां पानी की कमी, वहां टैंकर से करें सप्लाई: मेयर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेयर ने दो घंटे तक सभी जोन आयुक्त से चर्चा की।

प्रशासनिक रिपोर्टर | भिलाई

पेयजल संकट को लेकर मेयर देवेंद्र यादव ने शनिवार को जोन के अफसरों की बैठक ली। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में मेयर ने साफ कहा कि, जहां पानी की समस्या है। वहां बिना देरी किए व्यवस्था सुधार लें। मेयर ने सभी जोन आयुक्त से वार्डों में पेयजल व्यवस्था की रिपोर्ट भी ली। कहा कि, जहां पेयजल संकट है। वहां पानी टैंकर से सप्लाई करे। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मेयर ने जलकार्य विभाग के अफसरों से शिवनाथ नदी में जलस्तर भी पूछा। आउटर के वार्ड में पेयजल के लिए वार्ड पार्षदों के साथ को-ऑर्डिनेशन करके व्यवस्था बनाने निर्देश दिए। बैठक में जोन आयुक्त बीके देवांगन, टीके रणदिवे और आरके साहू समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मेयर ने ली संसाधनों की जानकारी: मेयर ने निगम के अफसरों से पेयजल व्यवस्था के लिए तमाम संसाधनों की जानकारी मांगी। सभी जोन आयुक्त ने बारी-बारी से अपनी-अपनी रिपोर्ट दी। मेयर ने कहा कि, जो बोरवेल्स बंद है, उसका मेंटेनेंस कराए।

भेलवा तालाब का जल्द होगा सौंदर्यीकरण: मेयर ने नेहरू नगर भेलवा तालाब सफाई और सौंदर्यीकरण की भी रिपोर्ट मांगी। जल्द से जल्द लाइट लगाने कहा।

खबरें और भी हैं...