पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सिलेंडर में लगे आग तो जूट के गीले बाेरे से बांधें, टलेगा खतरा

सिलेंडर में लगे आग तो जूट के गीले बाेरे से बांधें, टलेगा खतरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपी के अग्निशमन सेवाएं विभाग के मुख्य अग्निशमन सेवा केंद्र परिसर में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया। समारोह में बीएसपी की अग्निशमन सेवा के जवानों ने दुर्घटना और उनसे बचाव के तरीकों को दिखाया। जिसमें बाजार क्षेत्र में लगी आग, रेस्टोरेन्ट में आग, गैस पाइप लाइन में आग आदि से संबंधित प्रदर्शन शामिल थे। इसमें सिलेंडर में लगने वाली आग के बारे में बताया गया कि इसमें लगी आग को जुट के गीले बोरे से लपेटकर बुझाया जा सकता है।

66 अग्नि वीरों की याद में मनाया जाता है अग्निशमन दिवस: राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस 14 अप्रैल 1944 को मुंबई डाकयार्ड में हुए अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्नि वीरों की याद में मनाया जाता है। कार्यक्रम में सीईओ एम. रवि ने सम्मानित भी किया।

फोम के साथ बच्चों ने किया एंजाय: अग्निशमन दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा पानी से फोम बनाया गया। जिसे बच्चों ने खूब एंजाय किया। हर साल बच्चे इस दिन का इंतजार करते हैं। उन्होंने सेल्फी भी खूब ली।

खबरें और भी हैं...