पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • अब डायल 112 से ही आप बुला सकेंगे पुलिस से लेकर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस

अब डायल-112 से ही आप बुला सकेंगे पुलिस से लेकर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में जल्द ही डायल-112 शुरू होने वाली है। इस नंबर पर आप पुलिस से मदद मांगने के अलावा एबुलेंस और फायर ब्रिगेड में भी कंप्लेन कर सकते हैं। पुलिस अफसरों का दावा है कि, कॉल करते ही तत्काल रिस्पांस किया जाएगा। डायल-112 की सेवा की तैयारियों को लेकर 108, 102 और नगर सेना के प्रभारियों के साथ मीटिंग आयोजित की गई। नोडल अधिकारी एएसपी डीआर पोर्ते ने अध्यक्षता करते हुए बैठक में तीन बिंदुओं पर चर्चा की। डीआर पोर्ते ने बताया कि दुर्ग समेत प्रदेश के 11 जिलों में इस सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इससे उन लोगों को मदद मिलेगी, जिन्हें पुलिस, एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड की सहायता की जरूरत है। ऐसे में इन सेवाओं का रिस्पांस टाइम बेहतर होना चाहिए। इसके चलते उन्होंने प्रभारियों से इस संबंध में फीडबैक लिया।

एएसपी पोर्ते ने बताया कि, डायल-112 को लेकर रोजाना संबंधित विभागों के अफसरों के साथ बैठकें हो रही है। पिछले दिनों ही रायपुर में एक बैठक हुई थी। जहां 11 जिलों के नोडल अफसर इसमें शामिल हुए और उन्हें दिशा-निर्देश दिए।

जिले में तैयारी को लेकर नोडल अफसर एएसपी डीआर पोर्ते ने ली मीटिंग
शुरू होने से पहले तैयार कर रहे डाटा
डायल 112 के प्रभारी संकल्प राय ने बताया कि डायल 112 में पुलिस, फायर ब्रिगेड और संजीवनी 108 एक्सप्रेस तीनों विभागों का समावेश रहेगा। इस दौरान संजीवनी प्रभारी प्रशांत चंद्राकर से जिलेभर में चलने वाले वाहनों की संख्या और खराबी आने पर उनके बैकअप के संबंध में फीडबैक लिया गया। इसके अलावा उन वाहनों के लोकेशन की भी जानकारी ली गई।

नगर सेना को व्यवस्था दुरूस्त करने निर्देश
नगर सेना प्रभारी शेखर से फायर ब्रिगेड की संख्या, उनकी मैनपॉवर और इक्यूपमेंट की उपलब्ध के बारे में पूछा गया। साथ ही उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा इमरजेंसी के समय उनके रिस्पांस टाइम के बारे में जानकारी मांगी गई। इसके अलावा जिला अस्पताल के डा. आरके खंडेलवाल से शहरभर में अस्पतालों की संख्या और उनमें उपलब्ध चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जानकारी जुटाई गई।

खबरें और भी हैं...