पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • पाइप फूटने से चार घंटे में नौ लाख लीटर पानी बहा, छह महीने से थी लीकेज की जानकारी पर जिम्मेदारों ने कुछ भी नहीं किया

पाइप फूटने से चार घंटे में नौ लाख लीटर पानी बहा, छह महीने से थी लीकेज की जानकारी पर जिम्मेदारों ने कुछ भी नहीं किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समय रहते मेंटेनेंस नहीं करने और छह महीने से लीकेज नहीं सुधारने की वजह से मंगलवार की सुबह रिसाली बस्ती स्थित पानी टंकी की मेन डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन फूट गई। इससे यहां के सरकारी स्कूल में पानी भर गया। करीब नौ लाख लीटर पानी व्यर्थ बह गया। करीब पांच दिनों तक इससे बस्ती में पानी की सप्लाई की जा सकती थी। इसे सुधारने में करीब आठ घंटे लगे। अफसरों की लापरवाही की वजह से रिसाली जोन के करीब 9 वार्डों में सुबह पानी नहीं दिया जा सका।

रिसाली जोन के 9 वार्डों की आबादी करीब 60 हजार है। पानी टंकी की मुख्य पाइप लाइन में करीब छह महीने से लीकेज की शिकायत पार्षद चुम्मन देशमुख ने की थी। इसकी जानकारी जोन के अफसरों को लगातार दी जाती रही। इसके बाद भी सिर्फ खानापूर्ति ही की गई। इसका खामियाजा रिसाली बस्तीवालों को भुगतना पड़ा। इसके अलावा रिसाली की मेन पाइप को पंचर कर कॉलोनी पानी भी चुराते हैं।

स्कूल कैंपस बना तालाब, डूब गए वाहन

09 लाख लीटर पानी व्यर्थ बह गया

03 दिन तक 9 वार्डों में दे सकते थे पानी

60 हजार आबादी को नहीं मिल सका पानी

08 घंटे लगे पाइप लाइन सुधारने में

पार्षदों ने की थी शिकायत लेकिन नहीं हुई कार्रवाई

पाइप लाइन फटने की शिकायत मिलने के बाद रिसाली जोन के सभी दस वार्डों के पार्षद एक जुट हुए। उनकी एक बैठक हुई। पार्षद चुम्मन देशमुख, भूपेश ठाकुर, चंद्रभान ठाकुर, राजेंद्र रजक, नरेश कोठारी ने कहा कि, शिकायतों पर अफसर जानबूझकर ध्यान नहीं दिए। रिसाली जोन के साथ उपेक्षा हो रहा है।

सुबह 5 बजे टंकी से पानी छोड़ते ही फूट गई लाइन

पानी की बर्बादी के लिए ये हैं जिम्मेदार

केएल चौहान, निगम आयुक्त: छह महीने से रिसाली के पार्षद चुम्मन और जोन अध्यक्ष भूपेश ठाकुर की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। पार्षद डिस्ट्रीब्यूशन लाइन की छोटी लीकेज को सुधारने कई बार चिट्ठी तक लिख चुके थे।

टीके रणदिवे, रिसाली के जोन आयुक्त: जोन के पार्षद लगातार पानी की समस्या के साथ-साथ डिस्ट्रीब्यूशन लाइन की लीकेज सुधारने की मांग किए जिसे अनसुना कर दिया। पाइप पंचर कर पानी चोरी की शिकायतों को भी अनुसना किया।

रिसाली स्कूल सुबह तालाब बन गया था

बड़ा सवाल? आखिर पाइप इतनी जल्दी कैसे फूटी?

रिसाली बस्ती में चार साल पहले पानी टंकी बनवाई गई। जोन के वार्डों में पाइप लाइन बिछाई गई। तब क्वालिटी को लेकर सवाल उठाए गए। लाइन के फटने की आशंका व्यक्त की गई थी, जो चार साल बाद सही साबित हुई। निगम आयुक्त चौहान ने भी पाइप की क्वालिटी को लेकर संदेह व्यक्त करते जांच कराने की बात कही है।

इधर नहर का पानी भी नहीं सहेज पा रहे

दुर्ग |गर्मी बढ़ते ही जलाशय और नदी सूखने के बावजूद सरकारी तंत्र पानी सहेजने के इंतजाम नहीं कर रहा। शहर की ओवरहेड टंकियों से कई बार पानी ओवरफ्लो होने से लाखों लीटर फिल्टर्ड पानी बहाने के बाद तांदुला जलाशय का पानी बर्बादी हो रहा है।

पानी की चिंता जरूरी, क्योंकि

दुर्ग और आसपास के जिले में काफी कम बारिश होने से ज्यादातर जलाशय खाली पड़े हैं। खरखरा में 34 और तांदुला में सिर्फ 26 प्रतिशत पानी बचा है। खपरी में पानी नहीं है।

फिर से पानी की बर्बादी

आज भी रिसाली जोन के वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सकती है प्रभावित

तेज प्रेशर काे बता रहे पाइप फूटने की वजह, शाम तक किया मेंटेनेंस

सीधी बात |

पाइप की क्वालिटी को लेकर संदेह तो मुझे भी हो रहा है...

रिसाली बस्ती की डिस्ट्रीब्यूशन लाइन कैसे फूट गई है, निगम प्रशासन की लापरवाही बता रहे? हां पाइप फटने की खबर मिलते ही मेंटेनेंस के लिए जोन के इंजीनियर को कहा है।

6 महीने से पार्षद आपसे लीकेज सुधारने मांग कर रहे हैं, वह क्यों नहीं किया? पार्षदों ने इसकी कभी शिकायत नहीं की। अगर करते तो मैं जरूर लीकेज को बनवाता।

4 साल पहले ही बिछाई गई डिस्ट्रीब्यूशन लाइन कैसे फट गई, क्वालिटी ठीक नहीं थी क्या, आपको संदेह नहीं होता इस पर? संदेह तो हो रहा है इतनी जल्दी पाइप कैसे फूट गई। मैं इसे दिखवाता हूं। पहले के समय में किसने क्या किया है, पता करवाता हूं।

जिम्मेदारी से बच रहे आयुक्त...

डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन में छह महीने से लीकेज है। जिसे समय रहते सुधार देते तो आज ये पाइप प्रेशर में नहीं फटती। आयुक्त को कई बार बताया। अब आयुक्त अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। चुम्मन देशमुख, पार्षद, रिसाली बस्ती

केएल चौहान, आयुक्त, नगर निगम भिलाई

खबरें और भी हैं...