पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीबीएसई: 5 विषयों के साथ 1 वोकेशनल सब्जेक्ट की पढ़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) स्टूडेंट्स को पढ़ाई और जीवन की रियल सिचुएशन के बीच सामंजस्य करवाने वाली स्किल्स का पाठ पढ़ाएगा। इसके लिए सीबीएसई वोकेशनल कोर्स का सहारा लेगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को रियल सिचुएशन समझाने के टास्क दिए जाएंगे। साथ ही स्टूडेंट्स को इन सिचुएशन की पहचान और उनके सॉल्यूशन के बारे में रिपोर्ट भी सबमिट करनी होगी। नए शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई स्कूलों में सेकंडरी लेवल पर 15 और सीनियर सेकंडरी लेवल पर कुल 40 वोकेशनल कोर्स ऑफर किए जाएंगे।

10वीं व 12वीं के लिए अलग कोर्स: सेकंडरी लेवल पर स्टूडेंट्स को पांच एकेडेमिक सब्जेक्ट्स के साथ एक वोकेशनल सब्जेक्ट एडिशनल पढ़ना होगा। यदि छात्र साइंस, मैथ्स और सोशल साइंस से किसी एक में फेल होता है तो वह अपने वोकेशनल सब्जेक्ट से उस सब्जेक्ट को रिप्लेस कर सकता है।

छात्रों के अंदर हालात को समझने के लिए सीबीएसई ने की पहल, इस सत्र से होगा लागू

30 जून से पहले करना होगा ऑनलाइन आवेदन

सीबीएसई के इन वोकेशनल कोर्स को जो भी स्कूल नए शिक्षण सत्र से शुरू करना चाहते हैं, उन्हें बोर्ड के पोर्टल पर 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

सीपीटी: 26 तक कर सकते हैं आवेदन, 17 जून को परीक्षा

एजुकेशन रिपोर्टर | भिलाई

चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई करने के लिए आईसीएआई की ओर से आयोजित होने वाले कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के लिए एप्लीकेशन 4 अप्रैल से शुरू है। टेस्ट 17 जून को दो सेशन में होगा। पहला सेशन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगा। इसमें फंडामेंटल्स ऑफ अकाउंटिंग और मर्केंटाइल लॉ की परीक्षा होगी। दूसरा सेशन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें जनरल इकोनॉमिक्स और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड की परीक्षा ली जाएगी। सीए ब्रांच भिलाई के सीए पीयूष जैन ने बताया कि टेस्ट के लिए देश भर में 196 सेंटर्स बनाए गए हैं। दुर्ग और रायपुर में भी इसके लिए सेंटर बनाया जाएगा।

ऑनलाइन कर सकते हैं टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन

इसके लिए बिना लेट फीस के एप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। वहीं कैंडीडेट्स 3 मई तक 600 रुपए लेट फीस के साथ भी एप्लाई कर सकते हैं। टेस्ट में रजिस्ट्रेशन http://icaiexam.icai.org पर कर सकते हैं। आईसीएआई ने नोटिफिकेशन में कहा है कि कैंडीडेट्स अपनी सुविधा अनुसार हिंदी या इंग्लिश किसी भी भाषा में परीक्षा दे सकते हैं।

खबरें और भी हैं...