सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती जरूरतमंद माताओं की तलाश की फिर उनके लिए किया रक्तदान
मदर्स डे पर जरूरतमंद माताओं के लिए छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन ने रक्तदान कर अनोखी पहल की। जिला अस्पताल सहित शहर के अन्य अस्पतालों में भर्ती माताओं को खून की जरूरत थी। सूचना मिलने पर फाउंडेशन के सदस्यों ने अस्पताल में संपर्क कर माताओं के लिए रक्तदान किया।
संगठन के प्रदेश महासचिव कीर्ति कुमार परमानंद, भावेश जैन व राजेश वर्मा ने नेगेटिव ग्रुप का ब्लड डोनेट किया। वहीं अध्यक्ष विवेक साहू, विकास साहू व सुरेंद्र चतुर्वेदी ने पॉजिटिव ग्रुप का ब्लड डोनेट किया। नेगेटिव ग्रुप का ब्लड जिला अस्पताल में भर्ती केवरा बाई, रिसाली के अस्पताल में भर्ती सुमन चतुर्वेदी व द्रौपदी यादव को चढ़ाया गया। वहीं पॉजिटिव ग्रुप का रक्त दुर्ग के निजी अस्पताल में भर्ती नीलम श्रीवास व दुलारी बाई के लिए दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मदर्स डे के दिन सदस्यों ने पहले ऐसी माताओं की जानकारी जुटाई, जिन्हें ब्लड की बेहद जरूरत थी। फिर उनके लिए रक्तदान किया।
रक्तदान करते संस्था के सदस्य।