भिलाई में मनोज और दुर्ग में कुलदीप बने युवा चैंबर अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के युवा शाखा प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। इसमें प्रदेश की इकाइयों की घोषणा की गई। युवा चैंबर भिलाई इकाई के अध्यक्ष पद पर मनोज बक्तानि का मनोनयन किया गया। वहीं दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप लालवानी के नाम की घोषणा की गई। बैठक में यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष अजय भसीन ने की।
नियुक्ति के बाद भिलाई अध्यक्ष मनोज ने युवा चैंबर को सदैव व्यापारी हित के लिए गतिशील रखने का वादा किया। इसके बाद उन्होंने भिलाई युवा चैंबर की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी।
बैठक
छग चैंबर ऑफ काॅमर्स की युवा शाखा ने दुर्ग-भिलाई में अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की, प्रमाण पत्र बांटकर जिम्मेदारी निभाने दिलाई शपथ
बैठक में युवा चैंबर के नए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
टीम में ये पदाधिकारी भी शामिल, जिन्हें मिली जिम्मेदारी
नई टीम में महामंत्री राजीव गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अंकित पालीवाल को सौंपी। इसके अलावा नई टीम में उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, जितेंद्र पाठक, दीपक अग्रवाल, रवि विजवानी, दिनेश जांगड़े, हनी छतीजा बनाए गए। वहीं मंत्री अंकुर शर्मा, अंकित जैन को मनोनीत किया गया।
दुर्ग इकाई की कार्यकारिणी घोषित, धीरज बनाए गए महामंत्री, विनीत खेतान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
सिटी रिपोर्टर | दुर्ग
छग चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के दुर्ग इकाई अध्यक्ष अशोक राठी ने प्रदेश संरक्षक संजय रूंगटा की अनुशंसा पर मंगलवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमेें संरक्षक के रूप में राम खत्री, मदन जैन, चैनसुख भट्टड़, कैलाश रुंगटा को शामिल किया गया है।
कार्यकारी अध्यक्ष किशोर जैन, महामंत्री धीरज बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष विनीत खेतान बनाए गए। इसके अलावा सहसचिव राजेश नाहटा, प्रचार मंत्री दीपक चोपड़ा, अशोक पाटनी को नियुक्त किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर नितिन कोठारी, गोविंद आहुजा, बहादुर अली थरानी, अमित जैन, लोकेश सोलंकी, बलराम बख्तियार, विनय खंडेलवाल, सतीष अग्रवाल, सुनील जसवानी, मनोज टावरी जिम्मेदारी सौंपी गई। मंत्री लक्ष्मण गणेशानी, चार्ली मसीह, रवि कुकरेजा, मनोज भूतड़ा, विजय जैन, ऐवंता छाजेड़, मनोज जैन, मो. शकील, भागचंद जैन, दिलीप मारोटी, अनुप गटागट, वासुदेव लोहानी, कमलेश वैद्य, शैलेष तिवारी, निलेश गंगवाल, अभय जैन, विजय बेगानी, नवीन जैन धमधा को नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी में ये शामिल: मोहन केशवानी, राजेश छाबड़ा, शिवलाल चक्रधारी, विजय पारख, गिरीश पारख, मनीष पाटनी, कमल भंडारी, तुषार चौहान, प्रवीण बोथरा, हेमंत चौहान, मनोज राठी, होला सिंग ललवानी, संतोष मारोटी, मनोज गोयल, मनीष दुग्गड़, संजय सिंग, आरूष कोचर, सतीष गोयल, सोहन काला, विरेंद्र मिश्रा, राजेश बाफना, श्याम खत्री, अशोक साहू शामिल हैं।