पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • राजकुमार को 168 वोटों से हराकर जीवन राम सिन्हा बने भिलाई मंडल के मंडलेश्वर

राजकुमार को 168 वोटों से हराकर जीवन राम सिन्हा बने भिलाई मंडल के मंडलेश्वर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनातन नगर कोहका में समाज के पदाधिकारियों के चुनाव बाद उन्हें वरिष्ठों ने पद की शपथ दिलवाई।

भिलाई|छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज भिलाई मंडल के मंडलेश्वर पद का चुनाव सनातन नगर कोहका स्थित भवन में हुआ।

इसमेें जीवन राम सिन्हा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजकुमार गजेंद्र को 168 वोटों से हराकर मंडलेश्वर चुने गए। इस पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिसमें जीवन राम को 457 वोट और राजकुमार को 289 वोट मिले। इधर सचिव पद के लिए गुवाल सिन्हा, कोषाध्यक्ष पद पर गिरधर लाल सिन्हा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी विनोद सिन्हा ने प्रक्रिया पूरी कराई। नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष आनंद राम सिन्हा ने शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर बलराम सिन्हा, सुरेश सिन्हा, रिखी राम सिन्हा, जिला कोष निरीक्षक विजय कुमार आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...