भागवत कथा: अंतिम दिन हवन मेें दी पूर्णाहुति, भंडारा में भक्तों ने ली प्रसाद
भिलाई|सेक्टर 10, सड़क 34, दुर्गा- गणेश पंडाल में श्रीमद भागवत कथा का समापन सोमवार को हुआ। आयोजन समिति की सुभद्रा सिंह ने बताया कि अंतिम दिन प. पवन चौबे ने गीता पर प्रवचन दिया। उसके बाद तुलसी वर्षा, हवन, यज्ञ में पूर्णाहुति भक्तों ने दी। सहस्त्रधारा स्नान के बाद भंडारा कराया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ली।