पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रोजगार मूलक प्रशिक्षण देगी समिति

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रोजगार मूलक प्रशिक्षण देगी समिति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|उत्कृष्टा महिला कल्याण समिति की वार्षिक आमसभा सेक्टर 10 के निजी होटल में हुई। इस दौरान समिति के आय-व्यय का ब्यौरा, कार्यों की रूपरेखा, नशा उन्मूलन भारत माता वाहिनी का गठन, प्रशिक्षण, ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक उत्थान, रोजगार, घरेलू उत्पाद आदि पर चर्चा की गई।

बैठक में आने वाले साल के कार्यक्रमों का अनुमोदन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से निर्धन, विधवा, परित्यक्ता, बेरोजगार आदिवासी व वनवासी महिलाओं का आर्थिक विकास, शौचालयों का प्रयोग, भारत माता वाहिनी का प्रशिक्षण सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा करने के निर्देश समिति की सदस्यों काे दिए गए। आमसभा में अध्यक्ष शानू मोहनन, ज्योति चंद्राकर, बीना दीक्षित, ममता गोस्वामी, मीना सुशील, पुष्पांजलि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...