जय लोधेश्वर कल्याण समिति का मिलन समारोह 10 जून को होगा
भिलाई|जय लोधेश्वर कल्याण समिति भिलाई व दुर्ग की बैठक लोधी भवन कोहका में हुई। इसमें समिति 1 वर्ष पूरे होने पर सदस्यों ने 10 जून प्रथम वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया गया। इसे पारिवारिक मिलन समारोह के रूप में लोधी भवन में मनाया जाएगा। समारोह में युवक-युवती परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक रीति रिवाज से जुड़ी महिलाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता, विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में अध्यक्ष फतेहलाल जंघेल, सचिव राजेश जंघेल, रामअवतार चंदेल व अन्य उपस्थित थे।