पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ कलमकार मंच का प्रांतीय सम्मेलन आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|छत्तीसगढ़ कलमकार मंच का प्रांतीय सम्मेलन व स्थापना दिवस 16 मई को आयोजित होगा। कर्मा विद्यालय जीई रोड सुपेला में होने वाले इस कार्यक्रम में सम्मान समारोह व प्रतिभा कवि सम्मेलन भी रखा गया है, जिसमेें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकार और कवि हिस्सा लेंगे। आयोजन दो सत्रों में होगा। पहला सत्र में सम्मान व गोष्ठी होगी, जिसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव डॉ. बलदाऊराम साहू होंगे। इस अवसर पर डॉ. हंसा शुक्ला, डॉ.पीपी देशमुख, नवी मोनिका पांडेय, फूलचंद कुमार साहू भी उपस्थित रहेंगे। दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन होगा, जिसमें भिलाई महापौर देवेंद्र यादव, छग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि जितेंद्र साहू, पार्षद साकेत चंद्राकर व साहू मित्र सभा के अध्यक्ष हरिद्वारिका प्रसाद साहू उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...