पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • परिचय सम्मेलन में दिव्यांग युवा विधवा महिलाएं हो सकेंगे शामिल

परिचय सम्मेलन में दिव्यांग युवा विधवा महिलाएं हो सकेंगे शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय सम्मेलन की तैयारी के लिए भिलाई में समाज ने बैठक की।

कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई

भिलाई में 29 जुलाई को होने वाले अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए कसौंधन वैश्य समाज की बैठक रविवार को हुई। इस दौरान सम्मेलन मे दिव्यांग युवक-युवतियों और विधवा महिलाओं को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया।

इसके लिए समाज के प्रत्येक सदस्य से राय ली गई। कसौधन वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेश गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन से लोगों के समय का बचत होती है।

आयोजन के लिए जल्द बनाई जाएंगी समितियां

बैठक में समाज के लोगों को सम्मेलन के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें प्रचार प्रसार समिति, फंड कलेक्शन समिति, भोजन समिति, रजिस्ट्रेशन समिति, पूजा समिति, भवन समिति, आयोजन समिति, मंच समिति, स्वागत समिति,आवास व्यवस्था समिति, सांस्कृतिक समिति, संचार समिति, पत्रिका समिति व प्रेस ग्रुप समिति, प्रिंटिंग समिति सहित अन्य प्रमुख समितियों का गठन करने का निर्णय लिया गया। हर रविवार बैठक भी होगी

खबरें और भी हैं...