पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • भोजन सेवा के 500 दिन पूरे, संस्था ने असहायों को कराया भोजन, बांटी मिठाई

भोजन सेवा के 500 दिन पूरे, संस्था ने असहायों को कराया भोजन, बांटी मिठाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा चलाए जा रहे भोजन सेवा के 500 दिन पूरे होने पर सोमवार को रेलवे स्टेशन पर विशेष आयोजन किया गया। इसमें नगर पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल सहित संस्था के युवाओं ने स्टेशन परिसर में दिव्यांग, गरीब व असहाय लोगों को भोजन कराया। उन्हें मिठाई और नमकीन बांटा। सीएसपी भोजराज ने अपने हाथों से भोजन परोसते हुए युवाओं की इस पहल की सराहना की। गौरतलब है कि संस्था के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन रात्रि 8 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन के सामने गरीब, असहाय लोगों को निशुल्क भोजन कराया जाता है। यह सेवा कार्य 1 जनवरी 2017 से शुरू किया गया है। जिसमें रोजाना अाम नागरिक भी अपने विशेष दिन को यादगार बनाने सहयोग करते हैं। आज तक संस्था की ओर से 38 दिव्यांगों को बैसाखी, 9 को ट्रायसिकल और ठंड में 370 लोगों को कंबल बांटा जा चुका है।

खबरें और भी हैं...